
New नोएडा की जमीन खरीद प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, 31 गांवों में कैंप और अतिरिक्त लेखपालों की तैनाती
नए नोएडा यानी डीएनजीआईआर के विकास के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में शामिल 31 गांवों में कैंप लगाकर किसानों से जमीन के दस्तावेज, स्वामित्व और राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे कार्य में तेजी के लिए पांच अतिरिक्त लेखपालों की तैनाती की जा रही है।





















